Homeबड़ी खबरश्री नागेश्वर महादेव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के...

श्री नागेश्वर महादेव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

13 / 100 SEO Score

मेरठ, रोहटा रोड: गोकुल विहार स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को 13वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोकुल विहार विकास समिति एवं मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण, हवन और विशेष पूजा-अर्चना से हुई। धार्मिक माहौल में भक्तगणों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ––


धार्मिक कार्यक्रमों के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्थाएं भव्य और सुव्यवस्थित रहीं, जिससे किसी को कोई असुविधा नहीं हुई। गणमान्य व्यक्तियों ने दी उपस्थित‍ि


इस धार्मिक अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रमुख रूप से कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेरठ के मेयर हरिकांत अहलूवालिया, सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश चौधरी, अरविंद कुमार मित्तल, गजेंद्र सिसोदिया, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र शर्मा, शोभित अग्रवाल, सरवेश उपाध्याय, संजय चौहान और देवराज सिंह जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। समिति का योगदान सराहनीय गोकुल विहार विकास समिति और श्री नागेश्वर महादेव मंदिर समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश चौधरी समेत स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का आदर्श उदाहरण बताया।

देश दुनिया की खबरों के लिए बने रहे फेमस इण्डिया टीवी के साथ

रिपोर्ट -सर्वेन्द्र चौहान

13 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular