Homeबड़ी खबरस्वास्थ्य विभाग की बैठक में अपने कार्यों में लापरवाही को लेकर 02...

स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अपने कार्यों में लापरवाही को लेकर 02 आशा एवं 02 सी एच ओ और 02 ANM को डी एच एस में रख कर सेवा समाप्त करने के डीएम ने दिए निर्देश

8 / 100 SEO Score

शामली – विकास भवन शामली के सभागार में आज जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए जिन विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब पाई गई उसमें सुधार करने के कड़े निर्देश संबंधित को दिये। बैठक में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने झिंझाना एफ.आर.यू पर कोई भी कार्य सही से न होने पर सर्जन डॉक्टर नितिन को प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं तत्काल रोका जाए निर्देशित किया। जननी सुरक्षा योजना में जहां भुगतान कम है वहां पर शत प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एन.आर.सी. के सफल संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए।बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सेम बच्चों को आईसीडीएस डिपार्टमेंट के माध्यम से रेफर करने हेतु निर्देशित किया।बैठक में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना, जन्म पंजीकरण, टीकाकरण आदि विभागीय कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने हाइपर टेंशन, डायबटीज ,कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की उपलब्धि बढ़ाने के लिए निर्देश दिया तथा कार्यों में लापरवाही को लेकर 02 आशा एवं 02 cho एंड 02 ANM को dhs मे रख कर सेवा समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। CHO के सेंटर पर CCTV कैमरा पंचायत विभाग से लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार, सीएमएस डॉ किशोर आहूजा,एसीएमओ अश्वनी शर्मा, अतुल बंसल, डॉ करन चौधरी डीआईओ, डी पी ओ आईसीडीएस, समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, नितिन,लविस अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अजीत कुमार श्रीवास्तव 

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular