Homeबड़ी खबरहरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सरस्वती महाविद्यालय में...

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सरस्वती महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में की शिरकत

7 / 100 SEO Score

हरियाणा – आज हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए समाज को जागरूक करना व इनके अधिकारों की रक्षा के लिए बने कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बेटियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। चेयरपर्सन रेनू भाटिया शुक्रवार को पलवल स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन नहीं हर दिन महिला का है, जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो परिवार, समाज और देश प्रगति करता है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए आयोग की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।चेयरपर्सन ने कहा कि राज्य के स्कूल कॉलेज व विश्वविद्यालय में भी छात्राओं की लगातार काउंसलिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का स्तर तो लगातार बढ़ रहा है परंतु समाज में संस्कारों में कमी आई है जिसके कारण कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इसमें प्रत्येक मां-बाप की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग का लगातार प्रयास है कि एक-एक मामले की गंभीरता के साथ जांच करके महिलाओं को उचित न्याय दिलाया जाए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से एएसआई देवी सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में तथा लीगल सेल की एडवोकेट भानु प्रिया ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा भी छात्राओं को गीत और सामूहिक नृत्य के माध्यम से जागरूक किया। इस अवसर पर सरस्वती महिला महाविद्यालय की डायरेक्टर मनीषा मंगला, प्राचार्य डा. वंदना त्यागी, समाजसेविका अल्पना मित्तल सहित काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular