Homeबाराबंकीअज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुलेट सवार दो युवकों की दर्दनाक...

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुलेट सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

(एक्सीडेंट में सड़क पर पड़े वाहन सवार, नीचे बाए पहुंची पुलिस दाएं मृतकों की फाइल फोटों)
मसौली, बाराबंकी- शुक्रवार की देर रात्रि सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर स्थित परसा मोड के निकट अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मृतक सफदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रामपुर कटरा निवासी है जिसमे एक अपने घर का अकेला चिराग था जिसके ऊपर तीन बहनो की जिम्मेदारी थी वही दूसरा मृतक तीन माह पूर्व कुवैत से वापस आया था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
थाना क्षेत्र के कस्बा रामपुर कटरा निवासी  रेहान पुत्र हाशमी फारूक अपने साथी अबू उजेफा पुत्र मोहिउद्दीन के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से बाराबंकी से वापस घर लौट रहे  थे कि  परसा मोड के निकट पेट्रोल पंप के पास  अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रेहान पुत्र हाशिम फारुकी अपने घर का इकलौता कमाने वाला था उसके सर पर तीन बहनों की जिम्मेदारी थी वही उजेफा तीन माह पुर्व कुवैत से  आया था किसी कार्य से बाराबंकी गया था रास्ते में परसा मोड के पास बुलेट की अज्ञात वाहन से आमने सामने  टक्कर  हो गई। जिसमें दोनों युवक की मौत हो गई।
सूचना  पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular