Homeबाराबंकीअनुसूचित जाति जनजाति राज्य आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने निजी अस्पताल...

अनुसूचित जाति जनजाति राज्य आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने निजी अस्पताल का किया उद्घाटन

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी- हैदरगढ़ रोड निकट पुराना बाईपास मजीठा पर नवनिर्मित पार्वती हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति राज्य आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत के कर कमलों संपादित हुआ।
गुरूवार को निजी अस्पताल का उद्घाटन विधि विधान से डाॅ. रविन्द्र कुमार वर्मा उनकी पत्नी केजीएमयू में डाॅ कीर्ति वर्मा द्वारा पूजा अर्चना व हवन आदि वैदिक परंपरा अनुसार संपादित हुआ। जानकारी अनुसार डाॅ रविन्द्र वर्मा ने एमबीबीएस के पश्चात एनेस्थीसिया एवं सघन चिकित्सा पर एमडी की डिग्री भी प्राप्त की है। जिससे इस अस्पताल में आने वालों रोगियों को बेहतर चिकित्सीय सेवा प्राप्त हो सकेगी।
मौके पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बाबा जगत बहादुर सिंह  विधायक राम सिंह, हिंद मेडिकल कालेज के डीन डॉक्टर दीपक मालवीय, जगदेव वर्मा, आचार्य मिथिलेश वर्मा, प्रधान अंबिका प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, राम सजीवन वर्मा, विधायक पट्टी राम सिंह पटेल, डॉक्टर खुशीराम वर्मा, अविनाश सिंह, कोमल वर्मा, गोविंद यादव, देवेंद्र वर्मा, बिन्नू जायसवाल, संजय वर्मा(रहेरिया), दिनेश सिंह, चट्टान वर्मा(प्रधान हरख), शेषराज वर्मा, राम सजीवन वर्मा आदि तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular