Homeबाराबंकीइंटरलॉकिंग का कार्य 40 दिनों से कार्य ठप, चार दर्जन परिवार परेशान

इंटरलॉकिंग का कार्य 40 दिनों से कार्य ठप, चार दर्जन परिवार परेशान

8 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी- सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हरावां गांव में 50 वर्ष से अधिक पुराना रामनरेश के घर से सीसी रोड तक सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग व कच्ची नाली थी। प्रधान सुनीता पटेल व प्रतिनिधि कमल सिंह पटेल द्वारा इंटरलॉकिंग व पक्की नाली निर्माण का प्रस्ताव हुआ 15 वें वित्त आयोग से शुरू निर्माण कार्य को लेकर गांव की एक पक्ष ने स्वयं भूमि की रक्बा में निर्माण कार्य को लेकर विरोध किया 10 सितंबर से कार्य ठप है। जो शनिवार तक दोबारा शुरू नहीं हो सका।
यहां गुजरने वाले बृजेश, विजय वर्मा, अमर सिंह, संदीप कुमार, सुरेंद्र वर्मा, शेर बहादुर, विनोद, रामविलास, अनुरूध अमर सिंह, व अयोध्या प्रसाद समेत करीब चार दर्जन से अधिक ग्रामीणों को आवागमन में समस्या है। करीब 40 दिनों से एसडीएम हैदरगढ़ शम्श तबरेज खान के स्तर से मामला निस्तारण को लंबित है।
बीडीओ सिद्धौर पूजा सिंह का कहना है कि प्रधान द्वारा निधि से कार्य कराया जा रहा है। ब्लाक से स्तर से कोई रोक नहीं है। उन्होंने बताया कि एसडीएम हैदरगढ़ द्वारा निर्माण कार्य स्तर से कराया जाएगा उधर, एसडीएम हैदरगढ़ का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बात की गई थी। सोमवार को पुनः मौके पर टीम भेजकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular