Homeबाराबंकीकैंप लगाकर लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

कैंप लगाकर लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

7 / 100 SEO Score

(विकास भवन मोड़ के निकट स्थित स्पेंसर मॉल के सामने भाजपा के  सदस्यता कैंप का उद्घाटन करते जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य व निवर्तमान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत)
बाराबंकी – भाजपा की सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण जोरों पर है। प्रथम चरण में घर घर संपर्क करके सदस्यता दिलाई गई थी,जबकि द्वितीय चरण में स्कूल,कॉलेज, मॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाकर सदस्यता दिलाए जाने पर संगठन का जोर है।
सोमवार को विकास भवन मोड़ के निकट स्थित स्पेंसर मॉल के सामने भाजपा ने कैंप लगाकर सदस्यता की।जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य और निवर्तमान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने दोपहर बाद फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया।जिला अध्यक्ष ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शाम को भीड़ होती है इस लिए इस प्रकार के कैंप 4 बजे के बाद से देर शाम तक संचालित होंगे।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को कैंप में 162 लोगों को  8800002024 पर मिस्ड कॉल करके एवम बार कोड के माध्यम से सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता,  सह संयोजक शिव स्वामी वर्मा, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, नवीन सिंह राठौर मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular