Homeबाराबंकीगांव के तालाब में मगरमच्छ मिलने से दहशत, वन विभाग की टीम...

गांव के तालाब में मगरमच्छ मिलने से दहशत, वन विभाग की टीम कर रही तालाश

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी- थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर स्थित  तालाब में एक मगरमच्छ ग्रामीणों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। जानकारी अनुसार मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन की लेकिन तालाब जलखम्भी होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ने में असमर्थ रही। मौके पर वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में सुबह ग्रामीणों ने शारदा सहायक डबल नहर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित तालाब मे एक विशाल मगरमच्छ तालाब के किनारे बैठा हुआ देखा। यह देख वहां पर ग्रामीणों की भीड जुटने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंचती मगरमच्छ तालाब में चला गया था तालाब मे जलखुमभी अधिक होने के कारण मगरमच्छ का पता नही चल सका। डिप्टी रेंजर रामनगर अवनीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पास में ही शारदा सहायक समानान्तर नहर है। सम्भवतः नहर से ही मगरमच्छ गांव के तालाब में आ गया है। तालाब मे जलखुमभी अधिक होने के कारण  तलाश करने में दिक्कतें हो रही है। मौके पर वन विभाग की एक टीम  निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को हिदायत दी गयी है कि तालाब के निकट कोई भी जाने का प्रयास न करें।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular