Homeबाराबंकीचोरों ने विद्यालय को बनाया निशाना बना समरसेबल पंपिंगसेट, सोलर पैनल चुरा...

चोरों ने विद्यालय को बनाया निशाना बना समरसेबल पंपिंगसेट, सोलर पैनल चुरा कर हुए चंपत

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अमदहा मे लगे समर सेबल पम्प सेट व सोलर पैनल चोरी कर किचन स्टोर रूम का ताला भी तोड़ डाला। सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंची प्रधानाअध्ययापिका ने  विद्यालय मे हुई चोरी की तहरीर दी है।
 मसौली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना बाँसफोर ने बताया कि प्रतिदिन की भांति समस्त स्टाफ विद्यालय बंद कर अपने घर चला गया था।जब सोमवार की सुबह विद्यालय खुला तो देखा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय अमदहा में बीती रात्रि विद्यालय कैम्पस में लगा समरसेबल पम्म सेट व करीब 70 फिट पाइप सहित बीएसनल का वाई फाई सोलर पैनल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है।अज्ञात चोरों द्वारा स्टोर रूम का ताला भी तोड़ने के साथ ही किचन का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। जिसकी सूचना पीआरवी 112 को दी गई तत्पश्चात मसौली पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया गया। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular