Homeबाराबंकीजनपद के लाल का इंडनियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट पद हुआ...

जनपद के लाल का इंडनियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट पद हुआ चयन

3 / 100 SEO Score

बाराबंकी- जनपद के बंकी नगर पंचायत उत्तर टोला निवासी मोहम्मद फुरकान पुत्र मोहम्मद इरफान का भारतीय कोस्टगार्ड में अस्सिटेंट कमांडेंट पद पर चयन होने की खबर से बंकी सहित पूरे जनपद में हर्ष की लहर है।
बचपन से मेधावी रहे फुरकान की आरम्भिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। जहां से इंटर  मीडियट की परीक्षा पास करने के बाद  21 नवंबर 1998 को जन्में मो.फुरकान ने देश की जानी मानी दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2020 सन में कम्प्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन  करने के बाद मल्टी नेशनल एमएलसी कम्पनी में बिजनेस एनालिस्ट व डेटा साइंटिस्ट के पद नौकरी आरम्भ कर दी। जहांपर कार्य करते हुए ही अपनी दिनचर्या में सेना में जाने के लिए जरूरी व्यायम व सरकारी सेवाओं की परीक्षा के लिए तैयारी जारी रखी। जिसका सुखद परिणाम पूरे देश में सीजीकैट परीक्षा में 20वीं रैंक के रूप में सामने आया तो पूरे परिवार का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
मीडिया से बातचीत करते हुए मो.फुरकान ने बताया कि उनके पिता इरफान अहमद पहले गल्फ देशों में निर्माण के क्षेत्र में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रहे। जहां से सेवा निवृत्ति पश्चात कृषि कार्य में संलग्न है। वहीं छोटी बहन लखनऊ से ग्रेजुएशन कर रही है। मो.फुरकान ने बताया कि 14 दिसंबर को ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। उनकी ट्रेनिंग केरल स्थित इंडियन नेवल एकडमी में होगी।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular