Homeबाराबंकीजमीनी विवाद में दो सगे भाइयों ने की बुजुर्ग पिता की पिटाई

जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों ने की बुजुर्ग पिता की पिटाई

7 / 100 SEO Score

बेलहरा, बाराबंकी- जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने अपने बुजुर्ग पिता की लाठी डण्डों से पिटाई कर दी।पिटाई से घायल होकर बुजुर्ग जब जमीन पर गिर गया तो दोनों भाइयों ने आलू से भरी बोरिया लाद दी।सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया जहां बुजुर्ग का इलाज चल रहा है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कुदत्तापुर निवासी 65 वर्षीय शत्रोहन लाल का अपने पुत्र महादेव और सहदेव से जमीन बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।शुक्रवार रात विवाद के चलते दोनो भाइयो ने एक राय होकर पिता शत्रोहन की पिटाई कर दी।इस दौरान शत्रोहन जमीन पर गिर गए।आरोप है कि इससे भी दोनो भाइयो का मन नही भरा तो दोनों पास में रखी आलू से भरी बोरियां उनके ऊपर लाद दिया इससे चीख पुकार मच गई।छोटे पुत्र भुल्लू ने बीच बचाव कर पिता को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि दो बेटों सहित चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular