Homeबाराबंकीदो वर्षीय मासूम खेलते खेलते संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

दो वर्षीय मासूम खेलते खेलते संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

7 / 100 SEO Score

पूरेडलई, बाराबंकी- कोतवाली टिकैतनगर क्षेत्र अंतर्गत घर के सामने खेलते खेलते एक दो वर्षीय बच्चा अचानक कही गायब हो गया। मामले में पानापुर निवासी बच्चे के पिता राम रतन  चौहान ने कोतवाली टिकैत नगर में तहरीर देते हुए आवश्यक कार्यवाहीं की मांग की है। प्राप्त जानकारी अनुसार दी हुई तहरीर में राम रतन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 4 बजे उनका दो वर्षीय लड़का अक्षय चैहान घर के सामने खेल रहा था। लड़के की मां घर के अंदर कुछ काम कर रही थी। कुछ समय बाद जब लड़के की मां घर से बाहर निकली तो उनका लड़का वहां नहीं था। लड़के की मां ने आस पास के घरों और गांव में बच्चे की खोज की लेकिन लड़का नहीं मिला। जिस समय ये घटना हुई वह कुछ कार्य से घर से बाहर था उसकी पत्नी ने फोन करके उसे बच्चे के खो जाने की जानकारी दी। आनन फानन में वह घर पहुंचा और एक बार पुनः आस पास और गांव में बच्चे की खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला। पुलिस के अनुसार बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular