Homeबाराबंकीधान की फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला घोंट की...

धान की फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला घोंट की हुई हत्या

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा मे बीती रात्रि धान की रखवाली करने गये एक 35 वर्षीय युवक की बीती रात्रि गला घोंट कर हत्या कर दी गयी। मृतक ग्राम बांसा का निवासी है मौके पर पहुंची सफदरगंज एव मसौली पुलिस ने हत्या के कारणों की गहन जाँच पड़ताल करते हुए सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए परिजनों से बातचीत की रविवार की देर शाम मसौली थना क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी 35 वर्षीय रंजीत कुमार चैहान पुत्र राम सजीवन खाना खाने के बाद करीब डेढ़ किमी0 की दूरी पर स्थित सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा स्थित खेत मे तैयार हुए धान की रखवाली करने गया था। सोमवार की भोर रंजीत के बड़े भाई गुड्डू पत्नी के साथ धान की कटाई के लिए गये। तो आम के पेड़ के नीचे पड़े रंजीत का शव देखकर चिल्लाने पर बांसा रामपुर मार्ग पर निकल रहे राहगीरों की भीड़ जुट गयी  सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक यशकान्त सिंह ने घटना का की जाँच करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाप के साये से मरहूम हुए तीन अबोध बच्चे मसौली 7 वर्ष पूर्व मृतक रंजीत का विवाह देवा थाना क्षेत्र के ग्राम दफेपुरवा से हुआ था मृतक के तीन बच्चे 6 वर्षीय स्वाति 3 वर्षीय दिव्याशी एव 1 वर्ष के समर के सिर से बाप का साया उठ गया है वही पति की मृत्यु पर पत्नी रीता का रो रो कर बुरा हाल है। अपर पुलिस अधीक्षक सहित फारसेंसिक टीम ने लिया जायजा घटना की जानकारी पर फारसेंसिक टीम के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए परिजनों से पूछताछ की तथा जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे ही मौत के कारण का पता चलेगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular