Homeबाराबंकीनवरात्रि व दशहरा पर्व को लेकर मसौली थाने पर आयोजित हुई पीस...

नवरात्रि व दशहरा पर्व को लेकर मसौली थाने पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना मुख्यालय पर प्रभारी निरीक्षक यसकांत सिंह की अध्यक्षता मे दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एव सम्भ्रान्त जनो के बीच बैठक सम्पन हुई।
प्रभारी निरीक्षक यसकान्त सिंह ने लोगों से दुर्गा पंडाल, महिला सुरक्षा, आग से बचाव, विद्युत सप्लाई, मूर्ति विसर्जन आदि के बारे मे विस्तृत रूप से सभी को जानकारी देते हुए कहा कि पंडाल में लाइटिंग कार्य में कटे हुए तारों का उपयोग बिल्कुल न करें। कई बार विद्युत करंट से दुर्घटनाएं सुनने को मिलती हैं। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा महिला सुरक्षा और शान्ति माहौल बनाएं रखने हेतु पहले से ही रणनीति बना ले। थाना क्षेत्र में पूर्व से ही स्थापित की जाने वाली ही मूर्तियां स्थापित की जाएगी। यदि किसी को नई मूर्ति स्थापित करनी है। तो वह पहले अनुमति प्राप्त कर ले। यदि बिना अनुमति के किसी के द्वारा मूर्ति स्थापित की गईं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव मे अश्लील गाने बिल्कुल न बजें। पीस कमेटी की बैठक मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, राजकरन सिंह, अमित सोनी, अभय गुप्ता, राकेश यादव, दुर्गा पूजा समिति मसौली के अध्यक्ष प्रेमनंद वर्मा, मयंक रस्तोगी,नफीस अंसारी शिवम् वर्मा रतन प्रकाश, प्रेमचन्द्र वर्मा देवकलिया, प्रधान कलीम चैधरी, अबरार बीडीसी आदि लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular