Homeबाराबंकीपिपरी महार के खाद विक्रय केंद्र पर हो रही धांधलीदलालों के आगे...

पिपरी महार के खाद विक्रय केंद्र पर हो रही धांधलीदलालों के आगे किसानों को खाद मिलना टेढ़ी खीर

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी- तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरी महार में स्थित सरकारी खाद क्रय केंद्र पर दलालों को नगद खाद बेची जा रही है जबकि मायूस किसान घंटों तक लाइन में लगकर वापस हो जाते हैं।
वास्तव में अगर देखा जाए तो कुछ किसान को 14 से 15 बोरी खाद सेटिंग के अनुसार दी जा रही है।वही छोटे किसान एक बोरी खाद के लिए कई दिनों तक खाद केंद्र के चक्कर काट रहे हैं।इस संबंध में हमारे संवाददाता रवि चैहान द्वारा एडीओ पंचायत आशाराम वर्मा से दूरभाष के माध्यम से समस्या के बारे में बताया गया, तो उन्होंने बताया कि सचिव से बात करके अभी बताते हैं।
फिर संवाददाता द्वारा कई बार एडीओ साहब के नंबर पर फोन किया गया लेकिन साहब ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।अगर किसान किसी दूसरे केंद्र पर मजबूरी वश खाद लेने जाते हैं तो उन्हें यह कहकर वापस लौटा दिया जाता है कि आप अपने केंद्र से खाद लें।
मौके पर मौजूद किसान करुणेश चैहान,देवीदीन, राजित राम, शिवकरण, विनय द्विवेदी, अंगनू,बबलू,पंचम ,चेतराम आदि किसानों ने बताया कि यहां पर हम लोगों को पूरे दिन लाइन में लगकर खाद नहीं मिलती जबकि जिनकी सेटिंग है वो लोग तुरंत खाद लेकर चले जाते हैं।अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस ओर ध्यान देते हैं या नहीं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular