बाराबंकी। (संजय वर्मा “पंकज”) – उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में बढ़ी चोरियां में एसपी के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस के साथ स्वॉट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा जारी प्रयासों में सफदरगंज पुलिस को बढ़ी सफलता मिली। थाना सफदरगंज पुलिस ने बिजली तार के अंतर्जनपदीय गिरोह के 05 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का तमाम सामान भी निशानदेही पर बरामद किया है। -पुलिस ने निशानदेही पर 05 कुंतल एल्युमिनियम का विद्युत तार, 1.09 तांबे का विद्युत तार, 3.17 कुंतल केबिल छिलका व 1.05 कुंतल तांबे के तार का छिलका सहित पुलिस ने चोरी के लिए प्रयुक्त सामान, एक अर्टिका कार, महेन्द्र पिकअप, 05 मोटर साइकिलें व 3200 रुपये नगद सहित तमाम अन्य सामान भी बरामद किया हैं। गिरफ्तार पांचों अभियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर, बरेली व पीलीभीत के निवासी बताए जा रहे हैं।

जिसमें इरफान के खिलाफ आधा दर्जन, आसिफ के खिलाफ 05 व आरिफ के खिलाफ 02 मुकदमें सूबे के विभिन्न थानों में जनपद सहित पहले से दर्ज हैं। -यूपी के जनपद बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय के बताए अनुसार पकड़ गए गिरोह के सदस्य गूगल के जरिए विद्युत पॉवर हाउस की लोकेशन सर्च कर रेकी करते थे। फिर प्लान बना कर सामान चोरी कर उसे दिल्ली स्थित कबाड़ मार्केट में बेच देते थे। इन लोगों ने लखनऊ में किराए पर मकान किराए पर ले रखा जिसमें गोदाम भी है। जहां चोरी किया सामान डम्प कर देते थे।




