Homeबाराबंकीप्रभारी निरीक्षक ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

प्रभारी निरीक्षक ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी- कस्बे में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने कस्बावासियों की रातो की नींद उड़ा दी है। जिसको लेकिर पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जिसको देख प्रभारी निरीक्षक ने चैपाल लगाकर ग्रामीणों को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
बताते चलें कि इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसको लेकर हैदरगढ़ पुलिस भी एलर्ट हो गई है! आज शनिवार को हैदरगढ़ प्रभारी निरीक्षक ने हैदरगढ़ कोतवाली के अन्तर्गत आने वाले मवैया गाँव में चैपाल के माध्यम से जनता को जागरूक किया।
उन्होंने लोंगों को जागकुर कहा कि आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, चोर अफवाह फैलाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं ताकि लोगों का ध्यान भंग हो और चोर अपने मंसुबों में कामयाब हो लेकिन आपने तय करना है कि चोरों को उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही नेस्तनाबूत करना है। फिलहाल कोतवाली पुलिस चैकन्नी है और क्षेत्र में ऐसी घटना न हो इसके लिये पुलिस ने चैकसी बढ़ा दी है! इस मौके पर हैदरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के साथ रवि अवस्थी, उदय राज सिंह रिंकू प्रधान, रिषी अवस्थी, सूर्य नारायण अवस्थी, विनय पांडेय, बंटी अवस्थी, रामखेलावन मिश्रा के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular