Homeबाराबंकीबच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर की हौसला अफजाईऑडिटोरियम...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर की हौसला अफजाईऑडिटोरियम में बच्चों ने प्रस्तुत किये विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- देवा मेला के ऑडिटोरियम में रविवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत नोडलध् जीजीआईसी देवा की प्रिंसिपल डॉ0 सुविद्या वत्स और मंचीय कार्यक्रम के संयोजक सतीश कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तई के छात्र अफजाल हुसैन ने, बेटे को है सम्मान जग में, गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नरैनी देवा, की छात्रा, रहनुमा वारसी ने, ऐसा देश है मेरा गीत प्रस्तुत करके देश की विविधता सबका ध्यान आकर्षित कराया। प्रियंका वर्मा ने देख तमाशा लकड़ी का गीत गाया। इसके बाद प्रियांशी कनौजिया ने सबमें वहीं है राम गीत की प्रस्तुति दी। छात्रा शालू तिवारी ने सारे तीरथ धाम आपके के चरणों में गीत की प्रस्तुति दी, इसके बाद छात्रा आकांक्षा सिंह के गीत, युग राम राज का आ गया, पर दर्शकों ने तालियां बजाकर छात्रा का हौसला बढ़ाया। मंतशा वारसी ने ए मेरे प्यारे वतन गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैदरगढ़ की छात्राओं ने राजस्थानी गीत आयो रे मारो ढोलना गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बनीकोडर की छात्राओं द्वारा ये देश है वीर जवानों का देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular