Homeबाराबंकीबेनी बाबू की जयंती की पूर्व संध्या पर 21 सपाइयों ने किया...

बेनी बाबू की जयंती की पूर्व संध्या पर 21 सपाइयों ने किया रक्तदान

8 / 100 SEO Score

बाराबंकी – रक्तदान की प्रेरणा आम जनमानस को देनी चाहिए। रक्तदान से बड़ा पुनीत कार्य कोई नही है। रक्तदान से तमाम जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उक्त विचार आज जिला चिकित्सालय में पूर्व मंत्री प्रख्यात समाजवादी नेता विकास पुरुष स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष शांतिओम व प्रणय वाजपेई एडवोकेट के संयुक्त  तत्वाधान में हुए रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर फीता काटने के उपरांत जिला चिकित्सालय अधीक्षक  विजयपाल सिंह ने व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में प्रणय वाजपेई ने कहा मैं बेनी बाबू से प्रेरणा लेकर ऐसे सामाजिक कार्य करता रहूंगा। जिसमें समाज का हित सुनिश्चित हो सके। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से मो सबाह एडवोकेट, शांति ओम एडवोकेट, प्रणय वाजपेई एडवोकेट, अनिल यादव, सुनील यादव, रवि वर्मा सुपौत्र बेनी बाबू, नीतीश प्रताप एडवोकेट, सुधांशु वर्मा, प्रिंस वर्मा एडवोकेट, उदल एडवोकेट, सौरभ वर्मा, अनिल यादव, सुनील यादव, इंदु यादव, प्रिंस वर्मा, जीतू तिवारी, मौलाना बीरब्बल, सुधांशु वर्मा, सौरभ वर्मा, मोहम्मद शादाब सहित 21 लोगों ने रक्तदान  किया। प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, प्रमुख सिरौली गौसपुर श्रीमती रेनू  दिनेश वर्मा, प्रीतम सिंह वर्मा, विजय यादव जिला पंचायत सदस्य, सुरेश गौतम, कामता यादव, वीरेंद्र वर्मा नेवली, पूर्व प्रमुख मौलाना असलम आदि प्रमुख मौजूद रहे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular