Homeबाराबंकीब्रह्मलीन महंत की पुण्यतिथि पर हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

ब्रह्मलीन महंत की पुण्यतिथि पर हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – कस्बा बदोसराय में उचवा कुटी पर  ब्रह्मलीन महंत ज्ञान प्रकाश साहब की पुण्यतिथि पर कुटी के महंत गोपाल दास साहब के द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महंत ज्ञान प्रकाश साहब के पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उचवा कुटी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया किया गया।
इस भंडारे में क्षेत्र के लोग सहित कई जनपदों और प्रांतों से साधु संत पहुचे। वहीं भारतीय किसान यूनियन  अराजनीतिक गुट के जिला अध्यक्ष रामबरन वर्मा, भाजपा जिला मंत्री रामसागर कनौजिया, आईटी सेल भाजपा कार्यकर्ता अमित भैया राम जी, प्रहलाद कुमार विमल, अशोक तिवारी, वेद प्रकाश यादव, राजाराम नाग सहित हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
महंत गोपाल दास ने बताया कि साहब ज्ञान प्रकाश जी के पुण्यतिथि पर भंडारे में  पंजाब सहित कई जनपदों से आए हुए साधु संतों ने अपने प्रवचन में सत्य के मार्ग पर चलने के लिए कहा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular