Homeबाराबंकीमहर्षि बाल्मीकि जयन्ती प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन

महर्षि बाल्मीकि जयन्ती प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के मौके पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा मसौली मे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  तमाम लोगो ने  भाग लिया।
महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए निवर्तमान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि जी ने समाज को एक ही माला पिरोने का काम किया है। उनके बताये हुए सन्देश आज हम सभी लोगो के लिए आदर्श है। उन्होंने वाल्मीकि समाज को संगठित होने की अपील करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि के बताये हुए रास्ते पर चलकर समाज की उन्नति की जा सकती है। संघ के निवर्तमान  अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण में  भक्तो की भीड़ लगी रही। वाल्मीकि भक्तो द्वारा भजन कीर्तन किया गया।
इस मौके पर मनीष वाल्मीकि, साबित्री देवी, अनिल कुमार,  मिथलेश, मुस्कान, सतीश वाल्मीकि, राज दीपक, उतकर्ष, शिवा वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular