Homeबाराबंकीमहात्मा गांधी जयंती की धूम रही, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की...

महात्मा गांधी जयंती की धूम रही, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर तहसील में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह, ब्लाक में बीडीओ अदिति श्रीवास्तव,बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ अर्चना वर्मा, सीएचसी सिरौलीगौसपुर में अधीक्षक डॉ सन्तोष सिंह,प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम में ग्राम प्रधान निसार मेहंदी व शिक्षक अभिषेक सिंह ने ध्वजारोहण किया गया।
गोष्ठियों में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपिता के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। स्वच्छ भारत बनाने की शपथ ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल का स्मरण किया गया। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने गोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा हमें लक्ष्य सीधा रखना होगा जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो तब तक कार्य करना होगा।
इस अवसर पर तहसीलदार नरसिंह नरायण वर्मा, बार एसोसिएशन महामंत्री दीपक सिंह,अधिवक्ता काशी प्रसाद द्विवेदी, नायब तहसीलदार दिनेश पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक सुखमिलाल,लेखपाल सुभेन्द्र अवस्थी, विकास मिश्रा आदि लोगो ने सम्बोधित किया।सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय के नेतृव में अस्पताल परिसर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया।इस मौके भाजपा नेता अमित पाण्डेय, प्रहलाद कुमार विमल, विकास मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular