Homeबाराबंकीमहात्मा गांधी ने स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई में प्राण दी प्राण वायु

महात्मा गांधी ने स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई में प्राण दी प्राण वायु

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- गांधी को पढ़ना, उनको समझना, फिर उन तक पहुंचने की कोशिश, साधारण काम नहीं है। यह उस महात्मा का आत्मबल था कि हताशा और गुलामी से पथराए देश में उन्होंने स्वाधीनता संग्राम की प्राण वायु भर दी। यही प्राण वायु आंधी बन गई। उनका एक एक विचार उनके कर्म की कसौटी पर खरा उतरता है।
यह बात गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित महात्मा गांधी सप्ताह के अर्न्तगत गांधी जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कही। श्री गोप ने गांधी जयन्ती पर गांधी भवन में झण्डारोहण किया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने चरखा चलाया और गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं बालाजी का बचपन स्कूल की छात्राओं ने गांधी भजन और राम धुन की मनमोहक प्रस्तुति से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के संयोजक राजनाथ शर्मा ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया का समाजवादी दर्शन ही गांधी का रामराज्य है।
भाजपा नेता एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह वर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मो. उमैर किदवई सहित अन्य कई ने भी अपने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता समारोह के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मो. उमैर किदवई ने एवं संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई, पूर्व विधायक सरवर अली खान, समाजसेवी अंकुर माथुर, साझी विरासत के संयोजक परवेज अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवशंकर शुक्ला, दानिश आजम वारसी, वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम सिंह, मोहम्मद सबाह, सलाउद्दीन किदवई, सलाहउद्दीन किदवई, अशोक शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, राम मनोरथ वर्मा, उमेश श्रीवास्तव, हुमायूं नईम खान, नीरज दूबे, विनोद भारती, विजयपाल गौतम, अजीज अहमद, सभासद अश्वनी शर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular