Homeबाराबंकीमहिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया...

महिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

7 / 100 SEO Score

मसौली,  बाराबंकी- प्रदेश मे चल रहे नारी सशक्तीकरण अभियान शक्ति दीदी को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन मसौली मे क्षेत्रधिकारी रामनगर सौरभ श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह के नेतृत्व में महिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी शौरभ श्रीवास्तव ने छात्राओं एव महिलाओ को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान एवं यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही सेवाओं के बारे में बताया। सीओ ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि उनके सबसे नजदीक माता-पिता होते हैं। हर बात अपनी माता, बड़ी बहन एवं स्कूल अध्यापिका से साझा करना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक यसकांत सिंह ने मुसीबत के समय काम आने वाले टोल फ्री नंबररों के बारे में जानकारी दी वही महिला आरक्षी प्रियंका ने सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1090, 1098, 102 ,108 की जानकारी दी गई तथा महिला संबंधी अपराधों के बारे में बताया गया वर्तमान में चल रहे साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। महिला आरक्षी अंकित सचान ने महिलाओं को बताया कि छोटी से छोटी वारदात की जानकारी घर और पुलिस को तुरंत करें। कालेज आने के दौरान रास्ते एवं अन्य स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा शरारती तत्वों की हरकत को पुलिस को दूरभाष के बताए गये नम्बर पर जानकारी दे। जिससे उनपर अंकुश लगाया जा सके।
इसके मौके पर उपनिरीक्षक राजकरन सिंह,अभय गुप्ता, कांस्टेबल नौमीनाथ, प्रधान प्रतिनिधि नफीस अंसारी सहित महिलाएं मौजूद रही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular