Homeबाराबंकीमीरा वर्द्धन, अमीर हैदर, पुष्पेन्द्र, यशवंत समेत कई विभूतियों को किया गया...

मीरा वर्द्धन, अमीर हैदर, पुष्पेन्द्र, यशवंत समेत कई विभूतियों को किया गया सम्मानित

7 / 100 SEO Score

श्री सांई इं. कॉलेज के प्रबंधक एवं शिक्षाविद् नवनीत तिवारी को मिला सम्पूर्णानंद शिक्षा अवार्ड
बाराबंकी- महात्मा गांधी सप्ताह के दूसरे दिन गांधी भवन में गांधी जीवन दर्शन मद्य निषेध, कौमी एकता, स्वदेशी स्वावलम्बन पर आधारित परिचर्चा के बाद सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई विभूतियां सामाजिक सहभागिता सम्मान के अन्तर्गत विभिन्न अवार्ड से सम्मानित हुई।
समारोह में नन्हें चित्रकार इन्द्र राज गोकुल ने महात्मा गांधी का पोर्टेट मुख्य अतिथि को भेंट किया। वहीं उन्होंने महात्मा गांधी से जुड़े सत्याग्रह का मॉडल चित्र गांधीवादी अध्येता राजनाथ शर्मा को भेंट किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, अध्यक्षता कर रहे पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक सरवर अली, गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, महात्मा गांधी सप्ताह के अध्यक्ष मो उमैर किदवई, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने वयोवृद्ध सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता अमीर हैदर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, आचार्य नरेन्द्र देव की प्रपौत्र वधू एवं समाजसेविका मीरा वर्द्धन को अरूणा आसफ अली अवार्ड, सामाजिक कार्यकर्ता अरूण कुमार श्रीवास्तव को चन्द्रभानु गुप्ता जनसेवा अवार्ड, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र पासी को डॉ भीमराव अम्बेडकर अवार्ड, समाजवादी नेता रामनरेश यादव को लोकबंधु राजनारायण अवार्ड, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह को चन्द्रशेखर अवार्ड, प्रख्यात शायर मंजर भोपाली को मजाज उर्दू साहित्य अवार्ड, समाजसेवी डॉ रईस अहमद खान को कै. अब्बास अली अवार्ड, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी को प्रभाष जोशी पत्रकारिता अवार्ड, प्रसिद्ध गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को मनु शर्मा हिन्दी साहित्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान समारोह के बाद छुआ छूत मिटाओ अभियान के अर्न्तगत आयोजित समरसता भोज में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, वयोवृद्ध समाजसेवी अमीर हैदर, मो. उमैर किदवई, भवानी दत्त भट्ट, अनंत पाण्डेय, मलिक जमाल युसूफ, बृजेश दीक्षित, धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, नासिर खान, अताउर्रहमान सज्जन, जिला पंचायत सदस्य मो. अहमद शहंशाह, कुंवर जावेद, डॉ अंजुम बाराबंकवी, डॉ बुद्धिनाथ मिश्र, समाजसेवी अशोक शुक्ला, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, उमानाथ यादव, उमेश श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular