Homeबाराबंकीरविवार रात पीरबटावन में जुआ खेलते सात रंगे हाथ गिरफ्तार-लाखों की बरामदगी...

रविवार रात पीरबटावन में जुआ खेलते सात रंगे हाथ गिरफ्तार-लाखों की बरामदगी की चर्चा में पुलिस ने की 28520 रुपये की पुष्टि

8 / 100 SEO Score

बाराबंकी- रविवार रात्रि नौ बजे शहर का चर्चित मोहल्ला में पुलिस की छापामार कार्यवाही हड़कम्प मच गया। भाजपा के तेजतर्रार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजा कासिम के भाई घर पर जब सीओ सिटी सुुमित त्रिपाठी, कोतवाल अजय त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी
सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा तो वहां अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने सात लोगों के साथ फड़ पर भारी रकम भी कब्जे में ली थी।
बताते चलें कि मामले में भाजपा नेता के परिवारीजनों का नाम आने से या बरामदगी चाहे जो वजह लही हो लेकिन रात्रि से ही मुकामी पुलिस व अधिकारी कुछ भी बताने से कतराते रहे।
शाम सीओ सिटी से जानकारी करने के प्रयास में जब जानकारी नहीं मिली तो ट्वीटर पर जानकारी सार्वजनिक करने के अनुरोध पर देर शाम जारी विज्ञप्ति अनुसार सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पीरबटावन नागेश्वर नाथ के निवासीगण रेहसुल हसन पुत्र कासिम अब्बास, फराज हुसैन पुत्र रैसुल हसन, पीरबटावन निवासीगण हुजूर आलम पुत्र छोटा सलमानी, बच्चेलाल बाल्मीकी पुत्र रामलखन, मोहल्ला चंदना बारादरी निवासी अनवर अली पुत्र असगर अली, सिविल लाइन नेहरू नगर निवासीगण शादाब अहमद पुत्र सईद अहमद, निशान पुत्र मो० मुश्फिक आदि को 52 पत्ते युक्त 06 गड्डी सहित रंगे हाथ हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार फड़ पर से कुल 28,520ध्- रूपये  पुलिस ने बरामद कर सातों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया है।
वही जुए में पकड़े गए लोगों की तरफ से एक पत्रकार को धमकी दिए जाने की बात भी सामने आयी है। जिसको लेकर पत्रकार सुहेल अहमद पुत्र हबीब अहमद ने जनसुनवाई पोर्टल पर संदर्भ संख्या 400ॉ7624051108 अंतर्गत शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की ओर से झूठी गवाही ना देने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत कर जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। साथ पत्रकार प्रेस महासंघ को भी दी गई धमकी के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि पुलिस की रेड की कवरेज करने वह मौके पर गया था। जिसको लेकर झूठी गवाही का दबाव बनाने पर मना करने पर धमकी दी।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular