Homeबाराबंकीरामनगर में सजे माता के सैकड़ों दरवार, माता के भजनों से भक्तिमय...

रामनगर में सजे माता के सैकड़ों दरवार, माता के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी- अश्विन माह में पड़ने वाला नवरात्रि का महापर्व सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माने जाते हैं।शारदीय नवरात्रि शरद ऋतु से ली गयी है।जिसकी शुरुआत हो गई है।
क्षेत्र में सैकड़ों स्थानों पर पूजा पांडाल सजाये गया।जिसमे विराजमान जगत जननी मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की भक्तों द्वारा नौ दिनों तक अनवरत रुप से पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान रामलीला जागरण सहित विभिन्न सांस्कृतिक रंगा रंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।नवरात्रि के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को पूजा समितियों की अगुवाई में विद्वान आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की मूर्तियों को पांडालों में विराजमान किया गया।
कस्बा रामनगर के मोहल्ला धमेडी कादिराबाद दो रानी बाजार सीहामऊ थल खुर्द गणेशपुर महादेवा जुरौन्डा थाल खुर्द सहित विभिन्न स्थानों पर पाण्डाल सजाए गए हैं।रानीगंज में हिमालय पर्वत पर मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है।
पूर्व प्रमुख ब्रजपाल सिंह ज्ञानू के सहयोग में यहां का जागरण जिले में प्रमुख स्थान रखता है। इसी तरह अमोली कला में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार मिश्र के सहयोग से नामवर कार्यक्रम सम्पन्न होते हैं। नवमी का दिन आते आते मईया का महा उत्सव अपने चरम पर पहूच जाता है।विजय दशमी को दसवें दिन समापन किया जाता है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular