Homeबाराबंकीराम बारात के साथ धूमधाम से दो दिवसीय दशहरा मेला हुआ संपन्न

राम बारात के साथ धूमधाम से दो दिवसीय दशहरा मेला हुआ संपन्न

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – स्थानीय नगर पंचायत में एकादशी के दिन लगने वाला ऐतिहासिक दशहरा मेला रावण दहन भरत मिलाप, राम का राज्याभिषेक व राम बारात के साथ धूमधाम से दो दिवसीय दशहरा मेला संपन्न हुआ।              स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष दो दिवसीय दशहरा मेले में रविवार को  रामलीला का आयोजन  किया गया। अंगद रावण संबाद, मेघनाथ, लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकरण, मेघनाथ वध व राम रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। जिसमें असत्य पर सत्य की विजय हुई। दूसरे दिन सोमवार को पंडाल में भरत मिलाप भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। उसके बाद भगवान राम की शोभायात्रा गाजे बजे के साथ रथ पर सवार राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न माता सीता हनुमान को बिठाकर अपार जन समूह के बीच पूरे नगर में घुमाया गया।
पुलिस की  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम बारात निकाली गई गई। पूरे नगर में जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर आरती उतारी गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।इसके के साथ ही दो दिवसीय दशहरा मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजित दो दिवसीय रामलीला में ग्राम दीनपनाह के कलाकारों द्वारा राम की लीलाओं का मंचन कर लोगों का मन मोह लिया।  
शांतिपूर्वक दशहरा मेला संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर हर्षित चैहान असन्द्रा, कोठी, संतोष कुमार सिंह,जितेंद्र   प्रताप सिंह, चैकी इंचार्ज राम प्रकाश मिश्र,सहित भारी पुलिस व पीएससी बल मौजूद रहा।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू रावत, प्रवीण सिंह सिसोदिया, नगर लेखपाल आनंद प्रकाश, दशहरा कमेटी के सत्यनाम सिंह वर्मा गुड्डू, अखिलेश यादव, डॉ राजेंद्र वर्मा, तेजबक्श सिंह गुड्डू, रामचंद्र वर्मा, शिवमंगल, अजय वर्मा, रामबरन रावत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular