Homeबाराबंकीविज्ञान मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रायोगिक माडलों का किया प्रदर्शन

विज्ञान मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रायोगिक माडलों का किया प्रदर्शन

7 / 100 SEO Score

अगस्त्या फाउंडेशन की सहयोगी संस्था बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड के तत्वावधान में कार्यक्रम कावहन
बाराबंकी- उच्च प्राथमिक विद्यालय न्योला करसंडा मसौली में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन एवं अगस्त्या इंटरनेशनल फाऊंडेशन की सहयोगी शाखा बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।
मेले में छात्र- छात्राओं द्वारा निर्मित मॉडल तथा अगस्त्य फाउंडेशन द्वारा प्रदर्शित मॉडल एवं प्रायोगिक सामग्री को शामिल किया गया।विज्ञान मेले का शुभारंभ एआरपी मसौली धीरेन्द्र कुमार वर्मा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है वर्तमान युग में विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है।
इगनेटर प्रिंस पाल वर्मा और उषा देवी के द्वारा विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित अनेक मॉडलों की जानकारी छात्रों को दी। विद्यालय के छात्रों द्वारा सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण, चंद्र की कलाएं,मानव पाचन तंत्र,मानव हृदय, मानव कंकाल तंत्र,पवन चक्की, सोलर एनर्जी किट समेत अन्य मॉडल प्रदर्शित किये। इगनेटर प्रिंस पाल वर्मा ने बताया विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोग पर प्रकाश डालने की दृष्टि से सभी शिक्षण संस्थानों में विज्ञान मेला, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञान मेले में विज्ञान की अध्यापिका उषा देवी, सुनीता कांदू, ललिता सिंह, सर्वेश कुमार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular