Homeबाराबंकीशोभा यात्रा में उमड़ा रहा आस्था का जनसैलाब, जगह जगह हुई पुष्प...

शोभा यात्रा में उमड़ा रहा आस्था का जनसैलाब, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा दशहरा मैदान पर भरत मिलाप लीला संपन्न

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – नगर के शनि देव मंदिर से शुरू हुई भरत शोभा यात्रा में आस्था भक्ति का अद्भुत समागम देखने को मिला, हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए और हर कोई प्रभु श्री राम का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लालायित दिखे, श्रीराम लीला सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित भरत मिलाप एवम भव्य शोभा यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बताते चलें कि घंटाघर पर निर्धारित गणवेश में सैकड़ों की संख्या में मौजूद नारी शक्ति रामकुमारी मौर्य, सुमन श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, शिल्पी सिंह, सुषमा शर्मा, चंदा देवी, आदि महिलाएं ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।तो वहीं बैंड पर बजती राम धुन भक्ति का एक अलग ही माहौल बनाए हुए रही। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने प्रसाद वितरित किया।
सर्वेश निगम विकी कलेक्टर, लायंस क्लब के संरक्षक विनोद गाबा, गल्ला मंडी पर दवा व्यापारी संतोष जायसवाल, राकेश उप्पल,धनोखर पर पंकज गुप्ता पंकी ने भव्य शोभा यात्रा का स्वागत किया। साथ ही समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट किए।
धनोखर मंदिर पंहुचते ही सुर्ख लाल गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्पवर्षा होते ही नगर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज गया। नगर के लीला मैदान पर सरोही जागरण ग्रुप की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। तत्पश्चात पंडित प्रमोद पाठक एवम सुखनंदन महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरत मिलाप की लीला संपन्न कराई। इस दृश्य को देखकर मौजूद जनता भावुक हो उठी।
शोभा यात्रा की अगुवाई मुख्य कार्यकारणी प्रबंधक रामलखन श्रीवास्तव, अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री शिवकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, राजेश गुप्ता कृष्णा, संतोष जायसवाल, राजू पटेल, राजेश मौर्या, प्रशांत सिंह, युवा कार्यकारिणी के संरक्षक अंकित गुप्ता गोलू, पुरुषोत्तम टंडन, जयदीप सिंह, ने की। इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य अमर सिंह, कुणाल, प्रखर, अभिषेक गुप्ता, परमेश्वर, करन, आर्यन तिवारी, आकाश, आदर्श सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular