Homeबाराबंकीसगौरा शेषपुर मार्ग पर खाई नुमा गड्ढ़ों के चलते आवागमन हुआ खतरनाक

सगौरा शेषपुर मार्ग पर खाई नुमा गड्ढ़ों के चलते आवागमन हुआ खतरनाक

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी- विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के अंतर्गत बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग से निकाल कर सगौरा -शेषपुर होते हुए देवरा  जाने वाली लगभग 3 किलोमीटर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहनों के आवागमन में काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
गांव के निवासी चंद्रेश कुमार, महेश रावत, रामफेर,चन्दर यादव आदि लोगों का कहना है कि  लगभग 6 वर्ष पूर्व लोक  निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया गया था। तब से आज तक मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। जिसके चलते सड़क पर डामर तो छोड़िए बोल्डर गिट्टी डाली गई थी। वह भी जगह-जगह उखड़ कर गायब हो गई काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसके चलते वाहनों के आवागमन में काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।सरकार के सख्त आदेश के बाद भी अभी तक सड़क की मरम्तीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular