Homeबाराबंकीसिरौलीगौसपुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रस्तुत एक दर्जन शिकायतों में एक...

सिरौलीगौसपुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रस्तुत एक दर्जन शिकायतों में एक का मौके पर हुआ निस्तारण

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। दिवस में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 7 को मिलाकर के कुल 12 मामले आए। जिसमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। संपन्न हुए तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने आई हुई शिकायतो को पूर्ण मनोयोग के साथ सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 7 विकास 3 पुलिस के 2 सहित 12 मामले आए जिसमें राजस्व के एक मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया । इस मौके तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा , विद्युत एसडीओ अभिषेक मल्ल , सीडीपीओ अर्चना वर्मा,अवर अभियंता ग्रामीण चेतराम , अवर अभियंता एमआई सतीश श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा संदीप कुमार वर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने सभी विभागों से पुरानी शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी लिया। एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी शिकायत निस्तारण की जाए वह गुणवत्ता परक हो दोबारा उसे मामले की शिकायत दिवस में न आये।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular