Homeबाराबंकीहरख ब्लॉक कार्यालय सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को अधिकारों...

हरख ब्लॉक कार्यालय सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

7 / 100 SEO Score

हरख, बाराबंकी- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के मंशानुरूप एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के समन्वय तथा लखनऊ के उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह  के दिशा निर्देशन में शनिवार को ‘‘विधान से समाधान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक स्तर पर महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयेजन अपर जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह  की अध्यक्षता में हुआ।
उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से रिसोर्स पर्सन श्रीमती कुरैशा खातून व श्रीमती दौलता कुमारी के द्वारा प्रतिभाग किया।
जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने महिलाओं के अधिकारों के बारें में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।
रिसोर्स पर्सन श्रीमती कुरैशा खातून ने महिलाओं के खिलाफ अपराध व अधिनियमों की जानकारी देते हुए उससे बचने के उपाय के बारें मे महिलाओं को जागरूक किया। बीडीओ श्रीमती प्रीति वर्मा ने सरकार द्वारा महिलाओं के चलायी जा रही योजनाओं के बारें मे बताया, वही दूसरी रिसोर्स पर्सन श्रीमती दौलता कुमारी ने भी भारतीय संविधान और फैक्ट्री अधिनियम के तहत महिलाओं के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन महिलाओं तथा सामान्य जन के हितार्थ सरकारी योजनाओं के संबंध में व सम्पत्ति में महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण अधिनियम आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन विकासखंड हरख के सहायक विकास अधिकारी बृजेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर बीडीओ श्रीमती प्रीति वर्मा, सहायक विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती इन्दुलता, सहायक विकास अधिकारी महिला श्रीमती मीना कुमारी श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर लवकुश कनौजिया, सौरभ शुक्ला, मोहित कुमार वर्मा, मोहित कुमार प्रजापति व काफी संख्या में महिलायें उपस्थित रही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular