Homeबाराबंकीहरियाणा एनसीबी यूनिट ने वाणिज्य मात्रा में 1200 नशीली गोलियों व 3...

हरियाणा एनसीबी यूनिट ने वाणिज्य मात्रा में 1200 नशीली गोलियों व 3 शीशी कोडिन सीरप नुसरत तस्करी में लिप्त वहान सहित एक नशा तस्कर को किया थाना सदर बल्लभगढ़ इलाके से काबू

8 / 100 SEO Score

पलवल, हरियाणा – राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख/पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा व सुश्री पंखुड़ी कुमार के दिशा निर्देशों पर समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत” के तहत कार्रवाई करते हुए यूनिट अम्बाला ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक तस्कर से 1200 नशीली गोलियों व 3 शीशी कोडिन सीरप समेत काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक (गुड़गांव) पंकज कुमार ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद की एक पुलिस टीम स.उ.नि. अनिल कुमार की अगुवाई में बड़ी ही मुस्तादी के साथ आई एम टी चौंक पर मौजूद थे। तभी किसी खास मुखबर ने सूचना दी की रविन्द्र कुमार पुत्र बीडू राम वासी गांव डूंडसा जिला पलवल का रहने वाला है जो नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है जो आज भी अपनी गाड़ी नंबर HR 30 W 6527 मार्का औरा बा रंग विंटेज ब्राऊन में सवार होकर नशीली दवाइयां बेचने के लिए चंदावली चौंक पर आएगा। यदि नाकाबंदी की जाए तो रविन्द्र अपनी गाड़ी व नशीली दवाइयां सहित काबू किया जा सकता है। हरियाणा एनसीबी फरीदाबाद ने तुरंत नाकाबंदी करके रविन्द्र को राजपत्रित अधिकारी श्री करण गौदारा SDCO फरीदाबाद की मौजूदगी में तलाशी लेने पर 1200 नशीली गोलियां एलपराजोलम व 3 शीशी कोडिन सीरप बरामद हुई। जिसके संबंध में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर बल्लभगढ़ में अभियोग दर्ज किया गया। हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बतलाया कि इनके अतिरिक्त जो भी मुख्य सप्लायर के बारे मे पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जावेगा व आरोपीयों से गहनता से पुछताछ की जायेगी। विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जहां से भी यह नशीली दवाइयां खरीद कर लाया था और जहां सप्लाई करनी थी, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके लिए भी एक पुलिस टीम तैयार की गई है, जल्दी ही विक्रेता को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 90508-91508 पर दें आमजन नशे की जानकारी, पुलिस लेगी तुरंत एक्शन पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा की अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे रहा है या आपको नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सुचना है तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल MANAS (WWW.NCBMANAS.GOV.IN) और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन आपको विश्वास दिलाता है कि सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular