Homeबाराबंकी42 हजार रुपए की नगदी व लाखों के जेवर घर से चुरा...

42 हजार रुपए की नगदी व लाखों के जेवर घर से चुरा कर चम्पत हुए चोर

8 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- तहसील के असंद्रा थाना क्षेत्र में बीते रविवार की रात एक मकान में घुसकर चोर 42 हजार की नगदी और सोने चांदी के कीमती जेवरात बटोर ले गए ।सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच की ।
चोरी की यह बड़ी वारदात थाना क्षेत्र के सोहासा मजरे दुल्लापुर गांव की है ।यहां के निवासी मनोज सिंह के मकान में बीती रात छत पर चढ़कर जीने के रास्ते से अज्ञात चोर नीचे उतर आए। अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी 42 हजार की नगदी, सोने का हार, झुमकी, माथबेंदी, सोने के तीन मंगलसूत्र चांदी की कमरपेटी, पायजेब और बिछिया आदि कीमती आभूषण उठा ले गए। घटना के समय गृहस्वामी और उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सोया था ।सोमवार सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई ।घटना की सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके की जांच पड़ताल की।
इस संबंध में इंस्पेक्टर असंद्रा जेपी सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular