Homeमहाराष्ट्रमहाराष्‍ट्र के नासिक जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी से दिखाई देने...

महाराष्‍ट्र के नासिक जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी से दिखाई देने लगा है जल संकट खतरा

6 / 100 SEO Score

महाराष्‍ट्र – महाराष्‍ट्र के नासिक जिले के ग्रामीण इलाकों में जल संकट किस तरह महिलाओं के जीवन को दुश्‍वार कर रहा है और उनकी जिंदगी को भी खतरे में डाल रहा है इसका नज़ारा महाराष्‍ट्र के नासिक जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी से दिखाई देने लगा है ! यहां महिलाओं को एक घड़े पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर कुओं में उतरना पड़ रहा है। नासिक से एक ऐसा ही दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक औरत अपने मटके में पानी भरने के लिए पथरीली चट्टानों के बीच गहराई में बने जलस्रोत में उतर रही है। महज़ एक मटका पानी निकालने के लिए यह महिला अपनी जान की बाज़ी लगा रही है। अफसोस की बात यह है कि वह अकेली नहीं है। उसके साथ और भी कई महिलाएं वहां खड़ी नज़र आ रही हैं, जो उसके बाहर निकलने पर खुद उस गहरे जल स्रोत में उतर कर पानी लाने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रही हैं। कई फीट की जोखिम भरी गहराई में जमा थोड़े से पानी को भरकर ले जाने के लिए औरतों में होड़ सी मची हुई है। जल संकट की यह तस्‍वीर हैरान और परेशान करने वाली है। सोचने वाली बात यह है कि गर्मी अभी अपने चरम पर नहीं पहुंची है, पर अभी से देश के कई इलाकों में जल संकट इतना गंभीर रूप ले चुका है। आने वाले महीनों में इसका क्‍या हाल होगा, यह भी एक गंभीर सवाल है !!

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular