HomeCrimeमेरठ पेट्रोल पंप डकैती का खुलासा- नशे की लत ने छात्रों को...

मेरठ पेट्रोल पंप डकैती का खुलासा- नशे की लत ने छात्रों को बनाया डकैत, 7 में ६ स्टूडेंट्स रोहटा रोड़ के निकले

16 / 100 SEO Score

मेरठ– जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई डकैती की गुत्थी पुलिस ने सुलझा। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में बीबीए, बीए और आईटीआई के छात्र शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर एक आपराधिक गैंग बना लिया था।

एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 मई की रात सरदार सिंह फिलिंग स्टेशन पर आठ बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर धावा बोला। पहले दो बदमाश बाइक में पेट्रोल डलवाने के बहाने आए और पूरी रेकी की। इसके बाद अन्य साथियों को बुलाकर सेल्समैन को बंधक बनाया और फायरिंग करते हुए नकदी से भरा बैग लूट लिया।

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल–
पुलिस ने तीन स्वॉट टीमें और सर्विलांस टीम लगाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। गुरुवार देर रात भोला झाल रोड पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें गुलशन चौधरी नामक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार तमंचे, कारतूस, चार मोबाइल फोन और 3500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

नशे की लत ने बनाया अपराधी—
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि लूटपाट की रकम का इस्तेमाल आरोपी नशे के लिए करते थे। तमंचे गुलशन और अभय ने जुटाए थे। वारदात के बाद सभी आरोपी शराब और अन्य नशे का सेवन करते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात सिर्फ 3500 रुपये के लिए अंजाम दी गई। आठ बदमाशों में यह रकम बांटने पर हर किसी को सिर्फ 437 रुपये ही मिलते।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
गुलशन चौधरी – बीबीए छात्र, श्रीराम विहार कॉलोनी, रोहटा रोड
अभिषेक चौधरी – बीए तृतीय वर्ष, तेजविहार कॉलोनी, रोहटा रोड
अर्जुन उर्फ जग्गा – आईटीआई छात्र, शिवरामपुरम, रोहटा रोड
अश्वनी – आईटीआई छात्र, शिवरामपुरम, रोहटा रोड
अंश जाट – बीए छात्र, फाजलपुर, अनूपनगर, रोहटा रोड
आर्यन गौतम – बीए छात्र, गोकुल विहार, रोहटा रोड
अभय – बीए पास, निवासी दोघट, बागपत

16 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular