झामुमों सरकार में मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में शामिल होने को लेकर जारी सियासी अटकलों रुक गई हैं। चंपई सोरेन अगले दस दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। इस संबधझ में उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत भी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराएंगे।

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में शामिल होने की जारी सियासी अटकलों पर मंगलवार को रोक लग गई। चंपई सोरेन ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत की है और वे अगले दस दिनों में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उनके भाजपा में शामिल होने के लिए रांची में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) रांची में कार्यक्रम आयोजित कर चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराएंगे। चंपई सोरेन दिल्ली में हैं और आज वे झारखंड के लिए वापस निकलेंगे।




