RRB NTPC Bharti, RRB NTPC vacancy, Railway NTPC Recruitment 2024: बारहवीं पास और बैचलर डिग्री हासिल कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को लिए अच्छी खबर है. इन उम्मीदवारों के लिए रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 11,558 वैकेंसी की घोषणा की गई है. इस भर्ती में बैचलर पास उम्मीदवारों के लिए 8,113 और बारहवीं पास उम्मीदवारों के लिए 3,445 पद खाली हैं.
रेलवें में की जाने वाली भर्ती से जुड़ी नोटिफिकेशन के मुताबिक नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी (RRB NTPC Vacancy for UG and 12th pass) ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पोस्ट पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से एप्लिकेशन मांगे गए हैं. ये एप्लिकेशन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे.
योग्यता—-

रेलवे की इस भर्ती में 3,445 पदों पर 12वीं पास और 8,113 पदों पर बैचलर पास मौके होंगे.
अंडर ग्रेजुएट कैटेगरी के तहत भरे जाने वाले पदों पर तैनाती के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष सर्टिफिकेट होगा.
वहीं ग्रेजुएट कैटेगरी के तहत भरे जाने वाले पदों पर तैनाती के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होगी.
रेलवे में भर्ती के लिए एप्लिकेशन फार्म सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएगे. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन करने की तारीखें अलग-अलग हैं.
रिक्रूटमेंट नोटिफेकशन के मुताबिक ग्रेजुएट पोस्ट के लिए, उम्मीदवार 14 सितंबर से अप्लाई कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2024 तय की गई है.
वहीं अडंरग्रेजुएट पोस्ट पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 21 सितंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. 12वीं पास उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर तैनाती के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन भरने का मौका होगा. यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन भरने के लिए करीब महीने तक मौके होंगे.

किस पद पर कितनी होनी है भर्तियां
बैचलर पास उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए कर सकेंगे अप्लाई—–
अंडरग्रेजुएट पोस्ट:
पदनाम | Pay Level as per 7th CPC | Initial Pay (Rs.) | Medical Standard | Age as on 01.01.2025 | कुल खाली पद (All RRBs) |
Chief Commercial cum Ticket Supervisor | 6 | 35400 | B2 | 18-36 | 1736 |
Station Master | 6 | 35400 | A2 | 18-36 | 994 |
Goods Train Manager | 5 | 29200 | A2 | 18-36 | 3144 |
Junior Account Assistant cum Typist | 5 | 29200 | C2 | 18-36 | 1507 |
Senior Clerk cum Typist | 5 | 29200 | C2 | 18-36 | 732 |
कुल: 8113 |

12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए कर सकेंगे अप्लाई —
पदनाम | Pay Level as per 7th CPC | Initial Pay (Rs.) | Medical Standard | 2वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए कर सकेंगे अप्लाई | कुल खाली पद (All RRBs) |
Commercial Cum Ticket Clerk | 3 | 21700 | B2 | 18-33 | 2022 |
Accounts Clerk Cum Typist | 2 | 19900 | C2 | 18-33 | 361 |
Junior Clerk Cum Typist | 2 | 19900 | C2 | 18-33 | 990 |
Trains Clerk | 2 | 19900 | A3 | 18-33 | 72 |
कुल: 3445 |

उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
ग्रेजुएट पोस्ट : उम्मीदवारों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
रिक्रूटमेंट नोटिस के मुताबिक कोविड-19 महामारी के चलते उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा यानी अपर एज लिमिट में 3 साल की रियायत का भी प्रावधान किया गया है.