Homeशामलीशामली नगर पालिका परिषद में पहली बार उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ...

शामली नगर पालिका परिषद में पहली बार उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ यूनिट द्वारा चेयरमैन का जन्मदिवस बड़ी धूम धाम से मनाया

7 / 100 SEO Score

शामली – नगर पालिका परिषद में पहली बार उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ यूनिट द्वारा चेयरमैन का जन्मदिवस बड़ी धूम धाम से मनाया    पालिका परिषद् शामली के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ यूनिट शामली द्वारा श्री अरविन्द संगल चेयरमैन नगर पालिका परिषद् शामली का जन्मदिवस बडी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोनो यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष महोदय द्वारा केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की गयी। इस अवसर पर चेयरमैन श्री अरविन्द संगल ने नगर पालिका शामली के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व सभासदों का हृदय की गहराईयों से धन्यवाद प्रेषित किया तथा कहां कि मैं नगर पालिका हित व शामली की जनता के लिए निरन्तर कार्य करता रहूॅगा और शामली को एक आदर्श शामली बनाकर रहूंगा। आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर आपके द्वारा दिये गये इस सम्मान से मैं भाव विभोर हॅू तथा पुनः आप सभी को धन्यवाद देता हॅू। चेयरमैन साहब द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मा0 चौ0 चरण सिंह जी के जन्म जयन्ती के अवसर पर उपस्थित सभी को मा0 चौधरी चरण सिंह जी के चित्र के सम्मुख केट काट कर शुभकामनायें प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप मायूस प्रसिद्ध कवि द्वारा ’’ना दर्दे दिल रहे, ना कोई गुबार हो, खुशीया जन्मदिवस की तुम्हे बार बार रहे’’ शायरी द्वारा किया गया। इन्होंने बताया कि चेयरमैन तो आते-जातें रहते है लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे होते है जो लोगो के दिलों पर अपनी छाप छोड़ते हैं और ऐसे ही हमारे माननीय चेयरमैन श्री अरविन्द संगल जी है जिनके साथ नगर पालिका शामली का समस्त स्टॉफ व यूनियर कंधे से कंधा मिलाकर शहर हित के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्री रामेन्द्र सिंह, सफाई निरीक्षक श्री आदेश कुमार सैनी, अवर अभियन्ता श्री श्रीकान्त राना, स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ शामली के अध्यक्ष श्री अमित तेश्वर, सचिव श्री विनोद निर्वाल, उ0प्र0 सफाई कर्मचारी संघ शाखा शामली के अध्यक्ष श्री प्रवीण वाल्मीकि, महासचिव अश्वनी तेश्वर, पूर्व अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार बिड़ला, सम्मनित सभासद श्री अजय उर्फ बोबी निर्वाल, श्री तोहिद, श्री धुरेन्द्र, श्री प्रमोद कुमार, श्री प्रमोद, श्री हसीन अंसारी, श्री राजेन्द्र संगल, श्री संदीप कुमार, श्री रोबिन गर्ग, श्री इखलाक उर्फ कालू, लिपिक श्री अनिल शर्मा, लिपिक श्री प्रदीप कुमार, लिपिक श्री लक्ष्मण सिंह, श्री दीपक चन्द्रा, श्री सनी बोहतम, श्री आशीष, श्री वैभव, श्री दीपक, श्री वसीम, श्री अनवर, श्री मदनपाल, श्री अमित पंवार, श्री साजिद, श्री अरविन्द, श्री सुनील कुमार, सुनील भारती, श्री प्रवीण मलिक, श्री विनोद कण्डेरा, श्री आदेश सलेलान आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- अजीत कुमार श्रीवास्तव

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular