Homeसहारनपुरसहारनपुर - बेहट पुलिस ने मुठभेड़ में 2 गौतस्करों को किया घायल

सहारनपुर – बेहट पुलिस ने मुठभेड़ में 2 गौतस्करों को किया घायल

16 / 100 SEO Score

सहारनपुर – थाना बेहट क्षेत्र में आज पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।जबकि एक अन्य को घेराबंदी कर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से तमंचे, कारतूस, मोटरसाइकिल और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान फरमान पुत्र सुलेमान उर्फ बुद्ध, निवासी गांव पठानपुरा, थाना बेहट व काला पुत्र मसूद, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर व इसरार पुत्र इकराम निवासी ग्राम सिसौना, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर है।आरोपी फरमान का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। जो बेहत थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर गोकशी, गैंगस्टर एक्ट समेत 21 से अधिक गंभीर धाराओं में मकदमे दर्ज हैं

पुलिस पर कर दी फायरिंग—

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि रात करीब एक बजे उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव कांसेपुर के जंगल में गोकशी करने की तैयारी रहे हैं। सूचना पर वह फोर्स के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। गोकशों ने जैसे ही पुलिस को जंगल में अपनी ओर आते देखा तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली एक गोकश की टांग में लगी। इसलिए वह भाग नहीं पाया जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने घायल गोकश को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। घायल ने पूछताछ में अपना नाम कलीम पुत्र नसीम निवासी गांव रीढ़ी मोहिद्दीनपुर बताया। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गोवंश और गोकशी करने के उपकरण तथा तमंचा व कारतूस मिले हैं

16 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular