Homeसीतापुरविद्यालय के पीछे पेड़ से लटकता मिला कक्षा आठ की छात्रा का...

विद्यालय के पीछे पेड़ से लटकता मिला कक्षा आठ की छात्रा का शव, पहले भी किया था आत्म हत्या का प्रयास

7 / 100 SEO Score

सीतापुर – जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक कक्षा आठ की छात्रा का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।  सीतापुर जिले के पिसावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे बेरी के पेड़ से कक्षा आठ की छात्रा का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य संकलित किये। थानाक्षेत्र के सेजकला निवासी धीरसिंह की पंद्रह वर्षीय पुत्री सुभाषिनी पड़ोस के गांव खेरवा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। बुधवार सुबह वह अपने घर से नित्यक्रिया के लिए निकली और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेरवा के पीछे बेरी के पेड़ पर दुपट्टे का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ देर बाद खेरवा गांव के ग्रामीणों ने शव लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं, फारेन्सिक टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य संकलित किये।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular