Homeहरियाणाआज पलवल में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने महारानी...

आज पलवल में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने महारानी पद्मावती महिला महाविद्यालय भवन के प्लान एवं प्रतीक चिन्ह का किया लोकार्पण

8 / 100 SEO Score

पलवल : आज हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में लागू की गई नई शिक्षा नीति भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुसार है।यह भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के साथ-साथ विश्व गुरु भारत बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल शनिवार को न्यू सोहना रोड़ स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित समारोह में महारानी पद्मावती महिला महाविद्यालय भवन के प्लान एवं प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। विपुल गोयल ने कहा कि महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज ज्ञान का मंदिर बनेगा जहां हमारी बहन-बेटियां अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगी। इस कॉलेज का नाम वीरांगना रानी पद्मावती के नाम पर रखने से यहां पढ़ने वाली बहन-बेटियों को हमेशा प्रेरणा मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कॉलेज के निर्माण में पूरी तरह से तन मन धन से सहयोग करेंगे।


वही विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज का निर्माण महाराणा प्रताप भवन व श्री सीताराम समिति पलवल द्वारा लगभग 5 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के निर्माण को पूरा करवाने में जहां भी उनकी जरूरत होगी वे पूरा सहयोग करेंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा सरकार में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि महारानी पद्मावती के साहस और बलिदान की गौरव गाथा इतिहास में अमर है। इस कॉलेज के निर्माण से पलवल जिला की छात्राओं को शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कॉलेज भवन निर्माण के लिए 31 लाख रूपए की सहयोग राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरा सहयोग करते रहेंगे।
समारोह के संयोजक एवं महाराणा प्रताप भवन व श्री सीताराम समिति के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र पाल राणा (पूर्व सदस्य एचपीएससी) बताया कि समिति का गठन 1977 में हुआ था तब से यह समिति जनहित और सामाजिक कार्यों में सहयोग करती आ रही है। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर असंध के विधायक योगेंद्र राणा, पूर्व मंत्री संजय सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर, समिति के सचिव लक्ष्मी नारायण, कोषाध्यक्ष दिनेश मंगला,भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पुष्पा चौहान, रीना अग्रवाल, किरण शर्मा, गीता शर्मा, भावना महलावत, दया रानी, संगीता गर्ग, गीता सौरौत एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरौत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular