Homeहरियाणाआज पलवल में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर...

आज पलवल में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

10 / 100 SEO Score

पलवल – पलवल में आज वर्धमान मोटर्स के प्रांगण में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्म दिवस के अवसर पर पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पलवल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब,50 युवक एव युवतियों ने अपना स्वैच्छिक रक्त दान देकर शिविर को सफल बनाया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पलवल भाजपा के पूर्व विधायक दीपक मंगला शरीक हुए वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पलवल भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला एवं पलवल भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता थे कार्यक्रम की अध्यक्षता पलवल जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय भगवान जाटियान ने की।


वही रक्तदान शिविर का मार्गदर्शन पलवल जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सौरौत, रेड क्रॉस से अंजलि, सरकारी ब्लड बैंक की नोडल ऑफिसर डॉक्टर अनंतिका, सरकारी ब्लड बैंक से डॉ विवेक, डॉ नरेश डगर, नर्सिंग अधिकारी सुमेश, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रविंदर एवं लैब टेक्नीशियन नेपाल सिंह आदि टीम किया। शिविर के संयोजक विकास मित्तल, अल्पना मित्तल, सुभाष जैन, अमित जैन, सुमित जैन एवं प्रमुख समाजसेवी रामबाबू खांगरोत आदि ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। वही शिविर में आए हुए अतिथियों का भी सम्मान समरूप प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular