Homeहरियाणाकालकाचिनाब रेल पुल का उद्घाटन किये जाने पर ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे...

चिनाब रेल पुल का उद्घाटन किये जाने पर ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

12 / 100 SEO Score

कालका (हरियाणा) – ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन उत्तर रेलवे कालका शाखा के शाखा अध्यक्ष शशांक, शाखा मंत्री संजीव कुमार एवं समस्त ओबीसी संगठन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद संदेश दिया।

शाखा मंत्री संजीव कुमार ने बताया कि जैसे आप सभी को ज्ञात हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल पुल का उद्घाटन किया और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

जम्मू-कश्मीर में बना चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। यह चिनाब नदी से 359 मीटर ऊपर खड़ा है यानी एफिल टॉवर से भी ज़्यादा ऊंचा है।

यह उद्धमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन का हिस्सा है जो कश्मीर को बाकी भारत से जोड़ेगा और बताया कि जो भी श्रद्धालु कालका, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली,या अन्य जगहों से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाते हैं, वह अब आसानी से रेल मार्ग से श्रीनगर तक पहुंच सकेंगे। यहां तक कि बाबा अमरनाथ जी की यात्रा पर जाने वाले हमारे सभी श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा। यह चिनाब ब्रिज यू०एस०बी०आर०एल प्रोजेक्ट का केंद्र बिंदू है।

यह जम्मू-कश्मीर को पूरे साल ट्रेन से जोड़ेगा, 272 किमी की इस रेल लाइन से जम्मू से श्रीनगर का सफर बस 3.5 घंटे में हो जाएगा। शाखा मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि हम सभी को भारतीय होने पर गर्व है और हमें गर्व है कि हम सभी भारतीय रेल का अभिन्न हिस्सा है, रेल सेवा में कार्यरत कर्मचारीगण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये प्रयास से पूरे विश्व में और भारतीय रेलवे इतिहास में यह पल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया गया है।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular