Friday, February 13, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img

Homeहरियाणाकालकाजिला बार एसोसिएशन ने पंचकूला कोर्ट परिसर में शरबत , हलवा-काले चने...

जिला बार एसोसिएशन ने पंचकूला कोर्ट परिसर में शरबत , हलवा-काले चने का किया वितरण

कालका (हरियाणा)-– भीषण गर्मी के चलते जिला बार एसोसिएशन पंचकूला ने बार परिसर में वकीलों, मुवक्किलों और राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई, साथ में हलवा-काले चने का प्रसाद वितरण किया। इस बारे में एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता प्रवीन नादिउ ने बताया की गर्मियों में पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, खास तौर पर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में गर्मी का प्रकोप बहुत अधिक है। ऐसे में आम लोगों को पानी पिलाना हमारा फर्ज और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने वर्ष 2007 से मीठे पानी की छबील लगानी शुरू की थी। पिछले 7-8 साल से केवल ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाते रहे। उस उपरांत कोरोना काल को छोड़ कर लगातार छबील लग रही है। पिछले 8-9 साल से मीठे पानी के साथ-साथ हलवा-काले चने का भी वितरण किया जा रहा है। यह छबील हर वर्ष मई माह के आखिरी सप्ताह में लगाई जाती है, जिसमें पूरी टीम का भरपूर सहयोग रहता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने आकर छबील पर पानी पिया और बार एसोसिएशन की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular