हिमाचल कल्याण सभा द्वारा कालका बस स्टैंड के सामने निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में लगाई गई ठंडे मीठे पानी की छबील

10 / 100 SEO Score

कालका (हरियाणा) – निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा शहर भर में छबील का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों को ठंडे पेय प्रदान करके उन्हें आजकल की भीषण गर्मी में राहत पहुंचाई जा सके। इसी उद्देश्य से हिमाचल कल्याण सभा कालका (रजि.) के द्वारा कालका बस स्टैंड के सामने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई।

सभा के सदस्यों ने ठंडा मीठा पानी राहगीरों को वितरित किया। सभा के प्रवक्ता ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार निर्जला एकादशी पर पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस सेवा में सभा की ओर से डॉ आर एस राणा अध्यक्ष, डॉ पी एन शर्मा उपाध्यक्ष, चमन लाल प्रधान, एवं अन्य पदाधिकारी सी एस राणा, विजय ठाकुर, नरेश धीमान, नव जीवन धीमान, राजीव शर्मा, रविन्द्र पटियाल, रिखी राम, दीप सिंह ठाकुर, प्रेमी देवी आदि शामिल थे

10 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here