Homeहरियाणापलवल डायमंड कॉलोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में...

पलवल डायमंड कॉलोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में शिवरात्रि के महापवन पर्व पर द्वादशी ज्योर्तिलिंगम की प्रतिष्ठा की जाएगी

7 / 100 SEO Score

हरियाणा – के पलवल मैं कल बुधवार 26 फरवरी को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय डायमंड कॉलोनी सेवा केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पलवल जिले में पहली बार द्वादश ज्योर्तिलिंगम की प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान अनुसार ब्रह्माकुमारी सुनीता एवं ब्रह्माकुमारी कुसुम के मार्गदर्शन में की जाएगी। उक्त जानकारी सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सुदेश ने बताया की इस अवसर पर नृत्य गायन शिव ध्वजारोहन का भी कार्यक्रम रहेगा। ज्योर्तिलिंगम की प्रतिष्ठा डायमंड कॉलोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के प्रांगण में की जाएगी। जिसकी तैयारियां बड़े ही उत्साह के साथ सेवादार ब्रह्माकुमारी रामवती ब्रह्माकुमारी सीमा ब्रह्मा कुमार गिरधारी ब्रह्मा कुमार अशोक ब्रह्मा कुमार रामवीर हरि सिंह देवी सिंह, ओम प्रकाश, जवाहर भूतेरी देवी संतरा देवी आदि, उक्त सेवादार पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ बढ़ चढ़कर सेवाएं दे रहे हैं। वही ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से इस शुभ अवसर पर दर्शनों का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी क्षेत्र वासियों को सह परिवार आमंत्रित किया गया है। उक्त भव्य कार्यक्रम बुधवार कल, 26 फरवरी प्रातः10:00 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। जिसमें सेवा केंद्र द्वारा मौजूद भक्तों को ब्रह्मा भोजन का भी वितरण किया जाएगा। वही महाशिवरात्रि के पर्व पर द्वादशी ज्योर्तिलिंगम, जैसे, श्री सोमनाथ, श्री मल्लिकार्जुन,श्री घृष्णेश्वर, श्री केदारनाथ, श्री त्रयंबकेश्वर, श्री विश्वनाथ, श्री महाकालेश्वर, श्री ओंकारेश्वर, श्री श्री बैद्यनाथ, श्री भीमाशंकर, श्री रामेश्वरम, श्री नागेश्वर की उक्त सेवा केंद्र में प्रतिष्ठा की जाएगी।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular