Homeहरियाणापलवल में आज ब्राह्मण सभा पलवल द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर...

पलवल में आज ब्राह्मण सभा पलवल द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर तीसरा सर्वजातीय विवाह समारोह का आयोजन बड़े ही निराले अंदाज में किया गया

8 / 100 SEO Score

पलवल – पलवल में आज सर्वजातीय विवाह समारोह में, वर एवं कन्याओं के,10 जोड़े विवाहिक सूत्र के बंधन में बंधे। सर्वजातीय विवाह समारोह का भव्य आयोजन पलवल ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम मार्ग पर स्थित श्री ब्राह्मण सभा के प्रांगण में अक्षय तृतीया के अवसर पर तीसरा सर्वजातीय विवाह समारोह का आयोजन बड़े ही निराले अंदाज में धूमधाम से किया गया। श्री ब्राह्मण सभा पलवल द्वारा वर एवं वधुओं को कन्यादान स्वरूप विभिन्न घरेलू सामान भेंट किया गया। वही वर एवं वधुओं के दोनों पक्षों के परिवारों एवं रिश्तेदारों तथा उपस्थित लोगों के लिए श्री ब्राह्मण सभा द्वारा चाय नाश्ता एवं भोजन के उच्च व्यवस्था की गई।

वही सर्वजातीय विवाह समारोह में अपना-अपना आशीर्वाद देने पंचवटी मंदिर के महंत ऋषि महाराज जी , पलवल के विधायक एवं राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम, तिगांव से विधायक एवं खाद्य राज्य मंत्री राजेश नगर, पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला, श्री ब्राह्मण सभा पलवल के प्रधान अमन भारद्वाज, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, प्रमुख समाजसेवी गिर्राज पाठक,पूर्ण लाल शर्मा, सुशील शर्मा उर्फ काले, एवं गिर्राज पाठक, शिक्षाविद रविदत्त शर्मा, पूर्व पार्षद इंद्रपाल शर्मा, भाजपा नेता राजेश शर्मा, शम्भू पहलवान, महेंद्र शर्मा हाजीपुरिया, रमन लाल, पलवल भाजपा के जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, प्रमुख व्यवसायी दिनेश भारद्वाज, शिक्षाविद् लक्ष्मी बोहरे, सतबीर भारद्वाज, हरीश कौशिक, भाजपा प्रदेश युवा नेता देवांशु गौड़,समाजसेवी विनय शर्मा, हरीश शर्मा कुलैना, आजाद पाठक,आदि अन्य गणमान्यों ने अपना-अपना आशीर्वाद दिया वही उक्त गणमान्यों का बड़े ही निराले अंदाज में समारोह के आयोजकों ने उन्हें फूलों की माला डालकर गले में सम्मान स्वरूप श्री कृष्णा भगवान जी का पट्टका डालकर भव्य स्वागत कर सभी अतिथियों का कार्यक्रम सफल होने पर धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular