Homeहरियाणापुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारी एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य हेतु...

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारी एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य हेतु अकॉर्ड हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

10 / 100 SEO Score

पलवल – जिला पुलिस मैं आज पुलिस मेडिकल कैम्प का आयोजन अकॉर्ड हॉस्पिटल फरीदाबाद के तत्वाधान में किया गया।

इस कैंप में पलवल जिला पुलिस अधीक्षक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने उद्बोधन ने कहा पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों और उनके परिवार का स्वास्थ्य सही रहे एवं पुलिस कर्मी तनाव मुक्त रहे। मेडिकल कैम्प में हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, किडनी रोग, स्त्री रोग मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग, पेट, लिवर, आंत एवं पैंक्रियाज़ रोग, जनरल फिजिशियन विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अलावा बी.पी., शुगर, हीमोग्लोबिन, ई.सी.जी. पीएफटी, बीएमडी आदि की निःशुल्क जाँचकी गई और चिकित्सा पद्दति के अनुसार दवाइयां भी दी गई।चिकित्सा शिविर में 250 से अधिक पुलिसकर्मी एवं उनके आश्रितों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

वही आयोजित चिकित्सा शिविर में पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने कहा कि कानून व्यवस्था तथा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अहम योगदान होता है, इसलिए यदि हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हम अपने काम को सही ढंग से अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी स्वस्थ होंगे तभी और बेहतर कार्य करेंगे। साथ ही पुलिस की व्यस्त कार्यप्रणाली के कारण वो ज्यादतर काम मे व्यस्त रहते है उनके स्वास्थ्य के जांच हो सके इसलिए आज ये मेडिकल केम्प लगाया गया है।

इस अवसर पर जिला पुलिस के फार्मेसी ऑफिसर कृष्ण कुमार एवं अकॉर्ड हॉस्पिटल फरीदाबाद के मार्केटिंग मैनेजर रविंद्र कुमार ने चिकित्सा शिविर में पहुंचने पर मुख्यातिथि एसपी पलवल वरुण सिंगला एवं डॉक्टरों की टीम का स्वागत एवं धन्यवाद किया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक होगा तभी हम अपने सभी कार्यों को ठीक प्रकार से कर सकेंगें।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular